चुनाव प्रचार कर रहे थे बीजेपी सांसद, लोगों से मांगे वोट, तो मिले पत्थर

अपना चुनाव अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : बुलंदशहर लोकसभा से बीजेपी के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी भोला सिंह और शिकापुर विधायक अनिल शर्मा को गांव में जाकर वोट मांगना भारी पड़ गया, गुस्साएं ग्रामीणों ने सांसद पर पत्थरबाजी की, जिसपर सांसद और विधायक की जान पर बन आई.

वोट मांगने गए थे माननीय
बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी
और ‌शिकारपुर विधायक चांदौक गांव में चुनाव प्रचार के तहत वोट मांगने गए थे, शनिवार देर शाम गांव पहुंचे विधायक और सांसद को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, ग्रामीण बीजेपी सांसद भोला सिंह को देखते ही आग बबूला हो गए, सांसद से ग्रामीणों ने कहा, ‘5 साल पहले वोट मांगने आए थे हमने जिता कर भेजा, जीतने के बाद किसी के भी दुख दर्द में शामिल नहीं हुए और पांच साल पहले किए वादे भी पूरे नहीं किए.

गाड़ी पर किया पथराव
सांसद भोला सिंह और विधायक अनिल शर्मा पूरे दलबल के साथ गांव चांदौक पहुंचे थे, मगर उनको देख ग्रामीण इतने उत्तेजित हो गए कि उन्होंने सांसद भोला सिंह की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, पथराव से गाड़ी का शीशा टूट गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे- तैसे बीजेपी प्रत्याशी को गांव से बाहर निकाला.

यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *