नई दिल्ली : 2019 के लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में घमासान मचता हुआ दिखाई दे रहा है. सभी राजनीतिक दल एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. साथ ही सभी राजनेता कोई कसर छोडने के मूड में नजर नहीं आ रहे है.
प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए
खासकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जमकर राजनीति हो रही है और खासतौर पर पोस्टर वॉर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है. इसी क्रम में रायबरेली में देर रात जगह-जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं.

प्रियंका को बताया गया ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’
इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ बताया गया है. इसमें लिखा है कि अखियां थक गई पंथ निहार…आजा रे परदेशी बस एक बार. पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी. अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा?
क्या जवाब देंगी प्रियंका गांधी
हालॉकि इस मामले में अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि ऐसी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले पर प्रियंका गांधी क्या जवाब देती हैं. आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी नेता के लापता होने के पोस्टर लगे हैं. इससे पहले भी बीते दिनो राहुल गांधी के भी इसी तरह के पोस्टर दिखाई दिये थे. हालाकि कांग्रेस ने इस कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी.
