LIVE: 75 संकल्पों के साथ खुला BJP के वादों का पिटारा, जानिए क्या कुछ है खास

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से कुछ वक्त पहले ही बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र रखा है.

बीजेपी के संकल्प पत्र को जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी नेता ने कहा कि 5 सालों में बीजेपी ने सभी चुनौतियों को स्वीकार किया है और विकास के कार्यों में निरंतर लगी रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कुछ भी कहा है, उसको धरातल पर पूरा करके दिखाया है.

संकल्प पत्र करने से पहले बीजेपी नेता और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘2014 से 2019 के बीच इन पांच सालों में बीजेपी ने एक नेतृत्व वाली सरकार देश को देने का काम किया है.  शाह ने कहा कि 5 सालों में देश में शौचालय, स्कूल और गरीबों के लिए बीजेपी सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है. ‘

एक राज्य के मुख्यमंत्री को बनाया प्रधानमंत्री पद का दावेदार

अमित शाह ने कहा, ‘मैं आपको 2014 की याद दिला रहा हूं. तब भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया था. तब हम देश कैसे चलेगा इसका विजन लेकर आपके सामने आये थे. तब हमें सम्मान देते हुए जनता ने हमें ऐतिहासिक सफलता दी थी.’

पुराने घोषणापत्र के वो वादे जो मोदी सरकार नहीं कर पाई पूरे

आडवाणी से मिले अमित शाह
संकल्प पत्र जारी करने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि आडवाणी से मुलाकात के दौरान शाह ने उन्हें संकल्प पत्र की खास बातों और चुनावी वादों से अवगत कराया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *