लोकसभा चुनाव 2019: पहली संयुक्त रैली से ही छा गए ‘बुआ-बबुआ’, अब है ये प्लान…

अन्य जिले अपना चुनाव अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/सहारनपुर: सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को लेकर अभी तक कयासों का जो दौर चल रहा था वो सारे कयास सहारपुर की संयुक्त रैली से कहीं पीछे छूट गए हैं और अब की कहानी ये है कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली संयुक्त रैली ने प्रदेश के सियासी गलियारों में गठबंधन को लेकर तमाम कयास और कानाफूसी को दूर करके ये दिखा दिया कि, उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का ये गठबंधन बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी का सबब होगा. अभी तक बीजेपी इस गठबंधन को लेकर तमाम तरह की दरारें दिखाती थी. लेकिन जब एक शहर में एक मंच पर गठबंधन के लोग एक सुर में दिखे तो गठबंधन को लेकर सारे सवाल शून्य पर ही खड़े दिखे. इस रैली में दोनों नेता बीजेपी के अलावा कांग्रेस पर भी काफी तल्ख दिखे.मायावती खासकर सहारनपुर और बिजनौर में बसपा के प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार उतारने से खफा दिखीं.

संयुक्त रैली में समन्वय, लाल और नीले की जुगलबंदी
सहारनपुर के देवबंद में हुई सपा-बसपा गठबंधन की इस संयुक्त रैली में गठबंधन के दलों का भरपूर समन्वय दिखा. भीड़ में में जहां लाल और नीले झंड़े पूरे जोश में लहरा रहे थे वहीं मंच पर लगे लाल और नीले गुब्बारे भी जमकर जुगलबंदी कर रहे थे. इस रैली में आई भीड़ ने गठबंधन को और भरोसे की खुराक दे दी. सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के चेहरे पर भी भीड़ को लेकर खुशी का भाव दिखा. भीड़ भी सपा और बसपा दोनों दलों को लेकर जोर शोर से नारेबाजी कर रही थी.

मायावती ने खेला मुस्लिम कार्ड
दरअसल, सहारनपुर के देवबंद में गठबंधन की पहली रैली थी. ये इलाका मुस्लिम बाहुल्य है. वहीं मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल में मुस्लिम वोटरों का बोलबाला है. ऐसे में मौके की नजाकत पर मायावती ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कह दिया कि, ‘आपको भावनाओं में बहकर, नाते-रिश्तेदारों के बहकावे में आकर अपना वोट नहीं बटने देना है बल्कि गठबंधन को एकतरफा वोट देना है’. हालांकि, उनके इश बयान पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.

EVM के जरिए बीजेपी पर निशाना
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन को जिताने की अपील के साथ ही ईवीएम को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. मायावती ने कहा कि, EVM ने धोखा नहीं दिया तो गठबंधन की जीत तय है.

अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर पलटवार
पीएम मोदी अपनी तमाम रैलियों में महागठबंधन को महामिलावट कह कर संबोधित करते हैं. वहीं अखिलेश यादव ने उनके बयान पर पलटवार करते हुआ कहा कि, ये महापरिवर्तन का गठबंधन है. बीजेपी जितना बांट रही है इतना तो अंग्रेजों ने भी देश नहीं बांटा. अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, न एक वोट घटे ना एक वोट बंटे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *