छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए किस जिले में क्या है आज का रेट

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत तमाम राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता को मंगलवार को राहत मिली है. मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतें में गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.34 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं.

वहीं, बात अगर डीजल की जाए तो मंगलवार का दिल्ली में डीजल के दामों में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है. 7 पैसे की गिरावट आने के बाद दिल्ली में डीजल के दाम 74.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम गिरने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों और शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है.

जानिए क्या है आपके जिले में पेट्रोल का भाव…

माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में आगे भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केंद्र सराकर की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों पर लगाए जाने वाले टैक्स में कटौती का ऐलान किया गया था. इस ऐलान के बाद ही तेल की कीतमों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *