छात्रों पर मेहरबान योगी सरकार, वजीफा में टूटा ये रिकॉर्ड !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि, सूबे की सरकार सभी पात्र बच्चों को वजीफा देगी और वजीफे के बाद जो भी बजट बचेगा सरकार उस पैसे से उन बच्चों की फीस भी जमा करेगी जो फीस देने में सक्षम नहीं हैं. इस शुल्क की भरपाई सरकार मेरिट के आधार पर करेगी.

बता दें कि, इस साल अब तक वजीफे के लिए आए आवेदनों से पिछड़े तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं इस बार करीब 1.10 करोड़ छात्रों ने वजीफे के लिए आवेदन किया है. इससे पहले ये आंकड़ा अधिकतम 60 से 70 लाख रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को आदेश दिया है कि, वजीफे में किसी के साथ कोई भेदभाव ना किया जाए. उन्होंने कहा कि, सामान्य, अल्पसंख्यक, पिछड़े और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के सभी बच्चों को वजीफे का लाभ मिलेगा. इतना ही नहीं एससी-एसटी के छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए सरकार ने वजीफे के लिए परिवार की आय सीमा को ढाई लाख रुपये कर दिया है. यानि अब सालान ढाई लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चे भी वजीफा पाने के हकदार होंगे. इससे पहले दो लाख सालाना आय वाले परिवार के बच्चों को ही छात्रवृति मिलती थी.

प्रदेश के बाहर पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों को भी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने प्रदेश के बाहर पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों का वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति को फिर से शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं पुरानी सरकार के समय से रुका 8858 छात्रों का 10.35 करोड़ का भुगतान भी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि, 26 जनवरी को नए छात्रों को वजीफा दिया जायेगा. शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार कोई कोताही नहीं बरतेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *