उनको अली पर, हमको बजरंग बली पर भरोसा है: योगी आदित्यनाथ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/मेरठ: उत्तर प्रदेश में गठबंधन और बीजेपी के बीच चल रहा बयानबाजी का दौर. पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम समय तक जोरों पर दिखा. मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी समय में सिसौली में जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुर्वीकरण का आखिरी पत्ता खेलने में कोई कमी नहीं छोड़ी. और बीते चुनाव की तरह इस बार भी अली और बजरंग बली का मुद्दा उछाल दिया.

मेनका गांधी की फिस्ली ज़ुबान, संजय गांधी को बताया इंदिरा गांधी का इकलौता बेटा

क्या बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मैं कहता हूं कि, अगर कांग्रेस, सपा-बसपा, रालोद को अगर अली पर विश्वास है तो हमें भी बजंग बली पर विश्वास है ये लोग अली-अली का नाम लेकर हरा वायरस देश को डसने के लिए छोड़ना चाहते हैं. इतना ही नहीं हापुड़ की जनसभा में भी सीएमयोगी अली और बजरंग बली पर ही केंद्रित रहे हापुड़ के पिलुखवा में मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनका उद्धार अली करेंगे तो हमारा उद्धार तो बजरंग बली करेंगे.

लोकसभा चुनावों से पहले आजन खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने प्रशासन से किया जवाब तलब

मायावती ने दिया था ये बयान
दरअसल, गठबंधन की सहारनपुर के देवबंद में हुई रैली में मायावती ने मुस्लिम वोटरों से अपील की थी कि आपका वोट बंटना नहीं चाहिए, आपके नातेदार रिश्तेदार आपको बहकाएं और अगर कहीं और वोट की बात कहें तो भटकना नहीं गठबंधन को ही वोट देना. उसके बाद से ही मायावती के बयान को लेकर सियासी गलियारों में हंगामा मचा है. और तब से ही सीएम योगी ने हिंदू वोटों के लिए धुर्वीकरण का कार्ड खेला है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *