यूपी के दो लड़के आपस में भिड़े, बहन प्रियंका पर भी अखिलेश ने किया पलटवार

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 4 चरण तक कांग्रेस के प्रति नरमी बरतने वाले अखिलेश यादव पहली बार कांग्रेस पर खुलकर हमला करते नजर आए, अखिलेश यादव ने अपने पुराने मित्र और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर जमकर हमला बोला, अखिलेश यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें राजनीति करना ना सिखाएं

हमें कोई कंट्रोल नहीं कर सकता- अखिलेश यादव

दरअसल बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के BJP द्वारा SP और BSP को नियंत्रित किए जाने का दावा किया था, जिसपर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमें कोई कंट्रोल नहीं करता. हम राजनैतिक दल हैं. SP, BSP और RLD का गठबंधन ही सत्तारूढ़ पार्टी को उत्तर प्रदेश में झटका देने जा रहा है. हमारा गठबंधन ही BJP की बुरी नीतियों पर रोक लगाएगा.”

‘प्रियंका बहाना बना रहीं हैं’

अखिलेश यादव ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उसे दावे को भी खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के वोट काटने के लिए कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके दावे को नकारते हुए कहते हैं कि लोग उनके साथ नहीं हैं ऐसे में यह एक बहाना है. अखिलेश ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस ने कहीं भी कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं. किसी भी पार्टी ने ऐसा नहीं किया. लोग उनके साथ नहीं हैं. इसलिए वे ऐसे बहाने बना रहे हैं.’

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *