लोकसभा चुनाव में लौट आया ईवीएम धांधली का जिन्न, इस बड़े नेता ने लगाया आरोप

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा, सभी दल दूसरे चरण के प्रचार प्रसार में जुटे हैं, लेकिन एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम के जरीए बीजेपी पर हमला बोला है, मायावती ने फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है. शुक्रवार को मायावती ने बीजेपी पर आरोप मढ़ते हुए कई ट्विट किए और कहा कि सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से, ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है.

पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’

मायावती ने ट्विट में क्या लिखा

‘सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आमजनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब

* बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से

* ईवीएम की धांधली से

* पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग सेे

* ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है’

आयोग को भी सलाह दी

उन्होंने आगे लिखा कि यदि देश के लोकतंत्र में आमजनता की आस्था को बचाए रखना है तो फिर चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले, तत्काल आवश्यक उपाय करे. ताकि अगले सभी चरण के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सके.

कंबल ओढ़कर घी पीने से की बीजेपी की तुलना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *