फिर छिड़ गया मुलायम परिवार में युद्ध अब अखिलेश-अपर्णा आमने सामने !

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : जया प्रदा पर आजम खान की विवादित टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग ने उनपर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है, अब 72 घंटे आजम खान कोई भी चुनावी सभा, रैली या इंटरव्यू नहीं दे सकेंगे, भले ही चुनाव आयोग ने आजम खान पर कार्रवाई की हो, मगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके समर्थन में आ चुके हैं वहीं मुलायम सिंह को छोटी बहु अपर्णा यादव आजम खान पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं

अखिलेश ने किया बचाव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
आजम खान के बचाव में उतर आए हैं, सोमवार को मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने आजम का बचाव करते हुए कहा था कि आजम ने आरएसएस की वेशभूषा के बारे में बात की थी, उनका इशारा किसी और की तरफ था. उन्होंने कहा, ‘हम समाजवादी लोग हैं, हम किसी के बारे में और किसी महिला के बारे में तो बिल्कुल भी गलत नहीं बोल सकते’.

आजम खान पर हो कड़ी कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान के खिलाफ पार्टी से कार्रवाई की मांग की है, अपर्णा ने कहा कि  ‘आजम खान एक वरिष्ठ और दिग्गज नेता हैं, मैं उनका पूरा सम्मान करती हूं. उन्होंने जो बयान दिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और गैरजरूरी था. राजनीतिक विरोधी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

आजम पर पार्टी करे कार्रवाई- अपर्णा यादव
वहीं सूत्रों से ये भी पता चला है कि अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव ने आजम पर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया और ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें ये शब्द इस्तेमाल करने पड़े.’ एसपी के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं अपर्णा यादव ने कहा, ‘आजम के बयान पर वहां मौजूद लोग तालियां बजा रहे थे. राजनीति का यह स्तर देखकर हैरानी होती है’ पार्टी में भी उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *