लोकसभा में पास, लेकिन राज्यसभा में फेल हो जाएगा तीन तलाक बिल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : तीन तलाक बिल को लेकर सोमवार को चर्चा होनी थी लेकिन विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद तीन तलाक बिल को पेश ही नहीं कर पाए. उच्च सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गयी और फिर 2 तारीख तक के लिए राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया.

सोमवार की सुबह सदन की कार्यवाही की शुरू हुई और फिर 15 मिनट बाद ही हंगामे की वजह से सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. इसके बाद दो बजे कार्यवाही शुरू हुई और सदन को फिर 2.25 बजे तक के लिए स्थगित किया गया. तीसरी बार राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुआ और हर बार की तरह इस बार भी कार्यवाही स्थगित की गया वो भी 2 जनवरी तक के लिए.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल तीन तलाक बिल को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग करते रहे और अड़े रहे. इस मांग को लिए हंगामा भी किया. आपको बता दें कि सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था ताकि वे सोमवार को ऊपरी सदन में चर्चा के दौरान मौजूद रहें.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि “सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि ट्रिपल तलाक बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजना होगा.” इसके बाद कार्यवाही 2.25 बजे तक के लिए फिर स्थगित कर दी गयी और फिर जब कार्रवाई शुरू हुई तो जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 2 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *