अखिलेश के बाद अब आजम खान के बचाव में आईं डिंपल कहा ये छोटी बात है

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ :  जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भले ही चुनाव ने आजम खान पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन विवाद अभी भी जारी है, अखिलेश यादव के बाद अब डिंपल यादव भी आजम खान के बचाव में सामने आई हैं, उन्होंने आजम खान के बयान को छोटी बात बताया है

मीडिया पक्षपात ना करे- डिंपल यादव

डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बोलना बिलकुल भी ठीक नहीं है, लेकिन दयाशंकर सिंह ने जब मायावती के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी तो मीडिया ने क्यों नहीं दिखाया, बीजेपी नेताओं ने जब प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की ती मीडिया ने क्यों नहीं दिखाया, इन छोटी-छोटी बातों में पड़ने की जरुरत नहीं है

महिला सम्मान के काम नहीं दिखते- अखिलेश यादव

इस मौके पर अखिलेश यादव ने भी कहा कि बार बार महिला सम्मान पर पार्टी को सफाई देने की जरुरत नहीं, हमारी पार्टी ने महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है, आजम खान का एक शब्द पकड़कर चर्चा की जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से महिला सम्मन के लिए किए गए कार्यों की चर्चा नहीं हो रही, बता दें की एक चुनावी सभा में आजम खान ने बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद आयोग ने उनपर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *