अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को कहा ‘गोबर गांधी’, देखिए VIDEO

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पूरे देश में सियासी माहौल इस समय गरमाया हुआ हैं, सभी राजनीतिक दलों द्वारा जनता को लुभाने के लिए हर एक संभव प्रयास किया जा रहा हैं, जिससे 23 मई को होने वाले चुनावी नतीजों की घोषणा उन्हीं के पक्ष में जाए. इसके लिए पक्ष-विपक्ष में चारों ओर साम दाम दंड भेद की राजनीति लगातार जारी हैं, मतदाताओं को अपनी ओर आकृषित करने में लगे सभी नेतागण आए दिन कभी अपनी बयानबाज़ी के चलते तो कभी अपनी चुनावी प्रचार की रणनीति के चलते एक नया विवाद खड़ा कर ही देते हैं.

हाल ही में सुलतानपुर से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो को विवादित बयान दे दिया था, उन्होंने अखिलेश के साथ-साथ पूर्व सीएम मुलायम सिंह को भी लपेटे में लेते हुए टिप्पणी कर दी थी कि जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, वो आज पांच करोड़ की गाड़ी से चल रहे हैं. ये पब्लिक का पैसा है, इनके दादा का पैसा नहीं है.

आपको बता दें कि वरूण यही नही रूके थे, आगे भाषण में उन्होंने कहा था कि अगर आपने गठबंधन को जिता दिया तो ये लोग तो पाकिस्तान के आदमी हैं. अखिलेश और मुलायम सिंह के रिश्ते पर तंज कसते हुए वरूण ने कहा था कि इन्होंने न जाने कितने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और कितने निर्दोष लोगों को मारा था. इसलिए उनको श्राप लगा और उनके बेटे ने उन्हें जूते मारकर घर से बाहर निकाल दिया और अब देखिएगा पब्लिक भी उन्हें जूते मारकर बाहर निकालेगी’. वरूण के इस वार पर पलटवार करते हुए अब अशिलेश की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई हैं.

बता दे कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक टवीट करके भारतीय जानता पार्टी के दिग्गज नेता वरुण गांधी पर हमला बोला है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं कि कुछ दिन पहले एक भाजपा नेता ने गोबर उठाने वालों पर टिप्पणी दी थी, लेकिन सच ये है कि जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला कंडे को जलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है.

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा ने पांच साल में झूठे प्रचार को छुपाने के लिए केवल नफ़रत फैलाई है. आपको पता हो कि इससे पहले वरुण गांधी के इस बयान की सपा सांसद और मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने भी कड़ी निंदा करते हुए टवीट किया था कि सैफई वाले हल चलाना भी जानते है और हुकूमत चलाना भी जानते है. परंतु वरुण गांधी जैसे लोग जो हमेशा से दलित, वंचित, पिछड़े, शोषित समाज से दुर्भावना रखते आए हैं, वो सामंतशाही सोच के पक्षधर ही रहेंगे. अभी कुछ दिन पहले तक महागठबंधन से टिकट की जुगत में थे, अब साक्षात हार को देखकर बौखला गये है.

पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’

इससे पहले शनिवार को वरूण गांधी ने सुल्तानपुर सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू का भी नाम लिए बिना हमला किया था, और कहा था कि ‘एक इंसान बिना स्वाभिमान के केवल एक लाश ही होता है. मैं एक ही चीज आपको कहना चाहता हूं, किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, केवल एक से डरा जाता है और वो भगवान है. अपने पाप और गुनाहों से लोगों को डरना चाहिए, आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है. मैं खड़ा हूं यहां पर, मैं संजय गांधी का लड़का हूं, मैं इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूं.

पति ने पत्नी से कहा, मैं तुम्हारे लिए सरप्राइज लाया हूं, आंखें बंद की और…

ज़ाहिर हैं वरूण के इस आपत्तिजनक बयान से विपक्ष के खेमे मे खलबली तो मचनी ही थी, जिससे अब 2019 लोकसभा चुनावी मैदान के बीच, एक इज्जत और साख का घमासान भी शुरू हो गया हैं. जिसमें पक्ष-विपक्ष की जीत और हार के साथ ही उनकी इज्जत और साख भी दांव पर लगी हैं. जिसके फैसले में अब कुछ ही दिन बाकी हैं…आपको बता दे कि गरमाए सियासी माहौल के बीच देशभर में पांच चरणों के तहत आधे से ज्यादा मतदान को अंजाम दे दिया गया हैं और अब दो चरण और शेष हैं.

जिसके बाद इस राज़ से पर्दा उठ जाएगा कि देश में 2019 के इस चुनावी युद्ध में किसकी सरकार बनती हैं और किसे न चाहते हुए भी हार का मुंह देखना पड़ता हैं. सबकीं नजरें अब 12 मई को छठें चरण के तहत होने वाले मतदान पर टिक गई हैं, जिसमें देश की कुल 59 सीटों पर मनदान होने हैं. जिसके बाद लोकसभा चुनाव का ये कारवां 19 मई के मतदान के साथ ही समाप्त हो जाएगा और 23 मई को वोटों की गिनती के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी.

एक नजर इधर भी…

अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल

सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’

इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड

ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *