आईएनएस विराट युद्धपोत से छुट्टियां मनाने गए थे राजीव गांधी, नरेंद्र मोदी ने लगाया आरोप

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनाव में 12 मई को दिल्ली की सभी 7 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देंनज़र सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने में लगी हुई है, सभी दल एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का एक भी मौका नही छोड़ रहे हैं. बुधवार को बीजेपी के सभी 7 प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर जमकर हमला बोला..भरी जनसभा में पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए राजीव गांधी को लपेटे में लेते हुए उनके बारे में एक ऐसा सनसनी खेज़ खुलासा किया हैं. जिसे सुनकर देश की सियासत का पारा ओर उपर जरूर चढने वाला हैं. मोदी ने कहा कि जिस समय, आईएनएस विराट को समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, उसी समय इसे राजीव गांधी और उनके परिवार को छुट्टियां मनाने के लिए एक द्वीप पर ले जाने के लिए भेजा गया था, यहां तक कि उनके ससुराल वाले भी आईएनएस विराट पर सवार थे. क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा का समझौता नहीं है ?

इतना ही नही, नौसेना के कर्मियों को भी राजीव गांधी और उनके परिवार की सेवा करने में लगाया गया था, जब वो लोग आराम से द्वीप पर छुट्टियां मना रहे थे. आईएनएस विराट भी उस दौरान 10 दिनों के लिए द्वीप पर तैनात था. यानि की कांग्रेस के सबसे बड़े परिवार ने INS विराट का अपनी पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश की रक्षा करने वाली सेना का अपने नीजी कार्यो के लिए दुरूपयोग करने का संघीन आरोप लगा दिया और सवाल किया कि देश की सेना को अपनी जागीर कौन समझता है?

पति ने पत्नी से कहा, मैं तुम्हारे लिए सरप्राइज लाया हूं, आंखें बंद की और…

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राजीव गांधी के उपर बोफोर्स से लेकर अगुस्ता डील में भ्रष्टाचार का सवाल फिर से उठा दिया…मोदी ने कहा कि “क्वात्रोची मामा दाम फिक्स करता था, वहीं अगस्ता हेलीकाप्टर वाला मिचेल मामा का स्वागत होता था, और भोपाल के विनाशकारी एंडरसन को विदेश भगाया गया आजकल जनपथ में वकीलों का आना-जाना लगा रहता है”..विपक्ष का चारो ओर से घिराव करते हुए मोदी ने इस रैली में साल 1984 मे हुए सिख दंगों का भी सवाल उठाया और इशारों ही इशारों में आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जुड़े लोगों को आखिर मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया ? मोदी ने आगे पूछा कि “1984 के दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? उससे जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री बनाना कहां का न्याय है? ”

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए उनकी सरकार दवारा किए गए कार्यों का बखान करते हुए कहा कि पहले इंडिया गेट से गाज़ीपुर बॉर्डर जाने में एक घंटा लगता था, अब सिर्फ 15 से 20 मिनट लगते है. आपको बता दे कि मोदी दवारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम इन चुनाव में घसीटे जाने का ये पहला मौका नही हैं..इससे पहले भी पीएम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कह चुके हैं..जिसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था..इस बयान से नाराज़ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसके बाद मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से मोदी को इस बयान को लेकर क्लीन चिट दे दी गई, चुनाव आयोग ने मंगलवार को बयान में कहा कि ‘पहली नजर में हमने पाया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है..

आपको मालूम हो कि आई एन एस विराट यानि भारतीय नौसेना पोत विराट सेंतौर श्रेणी का एक विमान वाहक पोत है. जो कि भारतीय सेना की सेवा में पिछले काफी लंबे समय से है, साल 1997 में आईएनएस विराट ने ही भारतीय नौसेना पोत में विक्रांत के स्थान की पूर्ति की थी..इस समय ये वाहन हिंद महासागर में मौजूद दो वायुयान वाहक पोतों में से एक है.

अब पीएम मोदी द्वारा राजीव गांधी पर किए गए इस ज़ुबानी हमले का क्या परिणाम होता हैं..ये तो वक्त ही बताएगा..लेकिन चुनावी रोटियां सेंकने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री पर ऐसा बयान देना…कहां तक जायज़ हैं??? क्या ये हमारे देश में हो रही औछी राजनीति को नही दर्शा रहा है?? बैरहाल विपक्ष की इस पूरे मामले में क्या प्रतिक्रिया होती हैं..ये देखना काफई दिलचस्प होगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *