अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी का हो जाएगा यूपी में सफाया, देखिए चौंकाने वाले आंकड़े

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. बीजेपी इस गठबंधन को फेल और बेमेल बता रही है. लेकिन इसी गठबंधन के इन आंकड़ों को देखें तो बीजेपी की नींद उड़ सकती है. 12 मई को छठे चरण में चुनाव है और इस चरण में बीजेपी और गठबंधन के वोट के आंकड़े देखें तो 14 में से 12 सीटों पर गठबंधन का वोट बीजेपी से कहीं ज्यादा है. चलिए सिलसिलेवार इन सभी सीटों के 2014 और 2019 के वोट प्रतिशत को समझते हैं.

श्रावस्ती सीट का समीकरण
2014 में बीजेपी के ददन मिश्रा को 3 लाख 45 हजार, 964 वोट मिले थे. सपा और बसपा के उम्मीदवारों के वोट देखें तो सपा के अतीक अहमद को 2 लाख 60 हजार 51 वोट मिले थे,बसपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को 1 लाख 94 हजार 890 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 54 हजार 890 वोट

फायदा: इस लिहाज से गठबंधन को फायदा होगा

यह भी पढ़ें : PICS: दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग जारी, गंभीर, कोहली समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

डुमरियागंज सीट का समीकरण
2014 के चुनाव में यहां बीजेपी प्रत्याशी जगदंबिका पाल 2 लाख 98 हजार 845 वोट मिले थे, सपा के माता प्रसाद को 1 लाख 74 हजार 778 वोट मिले थे बसपा प्रत्याशी मुकीम को 1 लाख 95 हजार 257 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 54 हजार 890 वोट

फायदा: इस लिहाज से गठबंधन को फायदा होगा

सुल्तानपुर सीट का समीकरण
2014 के चुनाव में यहां बीजेपी से वरुण गांधी उम्मीदवार थे तब बीजेपी तो 4 लाख 10 हजार 348 वोट मिले थे. सपा के शकील अहमद को 2 लाख 28 हजार 114 वोट मिले थे वहीं बसपा के पवन पांडे 2 लाख 31 हजार 446 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 59 हजार 590 वोट

फायदा: इस लिहाज से 2019 में गठबंधन को फायदा होगा

प्रतापगढ़ सीट का मीकरण
2014 के चुनाव में यहां बीजेपी के हरिवंश सिंह को 3 लाख 75 हजार 789 वोट मिले थे, बसपा के आसिफ निजामुद्दीन को 2 लाख 7 हजार 567 वोट और सपा के प्रमोद पटेल को 1 लाख 20 हजार 107 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 3 लाख 27 हजार 674 वोट

लालगंज सीट का समीकरण
2014 के चुनाव में लालगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नीलम सोनकर को 3 लाख 24 हजार 16 वोट मिले थे, बसपा के बलिराम को 2 लाख 33 हजार 971वोट और सपा प्रत्याशी सरोज को 2 लाख 60 हजार 930 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 94 हजार 901 वोट


आजमगढ़ सीट का समीकरण

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रमाकांत यादव को 2 लाख 77 हजार 102 वोट मिले थे सपा के मुलायम सिंह को 3 लाख 40 हजार 306 वोट मिले थे बसपा के शाह आलम को 2 लाख 66 हजार 528 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 6 लाख 6 हजार 834 वोट

जौनपुर सीट का समीकरण
जौनपुर सीट पर 2014 में बीजेपी के कृष्ण प्रताप को 3 लाख 67 हजार 149 वोट मिले थे, सपा के पारसनाथ यादव को 1 लाख 80 हजार 3 वोट और बसपा के सुभा, पांडेय को 2 लाख 22 हजार 839 वोट मिले.

सपा+बसपा= 4 लाख 842 वोट

मछलीशहर सीट पर समीकरण
2014 के चुनाव में यहां बीजेपी के राम निषाद को 4 लाख 38 हजार 210 और सपा के तूफानी को 1 लाख 91 हजार और 387 वोट बसपा के भोलेनाथ को 2 लाख 66 हजार 55 वोट मिले थे.
सपा+बसपा= 4 लाख 57 हजार 442 वोट

भदोही सीट पर समीकरण
2014 के चुनाव में भदोही सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त को 4 लाख 3 हजार 695 वोट मिले थे, सपा के सीमा मिश्रा को 2 लाख 38 हजार 712 वोट और बसपा के राकेश धर त्रिपाठी को 2 लाख 45 हजार 554 वोट मिले थे .

सपा+बसपा= 4 लाख 84 हजार 266 वोट

बस्ती सीट का समीकरण
2014 के चलोकसभा चुनाव में बस्ती सीट पर बीजेपी के हरीश द्विवेदी को 3 लाख 57 हजार 680 वोट मिले. सपा के बृजकिशोर सिंह को 3 लाख 24 हजार 118 वोट और बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 2 लाख 83 हजार 747 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 6 लाख 7 हजार 865 वोट

संतकबीरनगर सीट का समीकरण
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शरद त्रिपाठी को यहां 3 लाख 48 हजार 892 वोट मिले थे. बसपा के भीष्म शंकर को 2 लाख 50 हजार 914 वोट और सपा के भालचंद्र यादव को 2 लाख 40 हजार 169 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 91 हजार 83 वोट

इलाहाबाद सीट का समीकरण
2014 में इलाहाबाद सीट पर बीजेपी के श्यामचरण गुप्ता को 3 लाख 13 हजार 772 वोट मिले, बसपा की केसरी देवी को 1 लाख 62 73 हजार वोट और सपा के रेवती रमण सिंह को 2 लाख 51 हजार 763 वोट मिले थे.

सपा+बसपा= 4 लाख 13 हजार 836 वोट

अंबेडकर नगर सीट का समीकरण
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरिओम पांडेय को यहां 4 लाख 32 हजार 104 वोट और सपा के राममूर्ति वर्मा को 2 लाख 34 हजार 467 वोट और बसपा के राकेश पांडेय को 2 लाख 92 हजार 675 वोट मिले.

सपा+बसपा= 5 लाख 22 हजार 142 वोट

फूलपुर नगर सीट का समीकरण
2014 में इस सीट पर बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 5 लाख 3 हजार 564 वोट और बसपा के कपिल मुनी करवारिया को 1 लाख 63 हजार 710 वोट और सपा के धर्मराज सिंह को 1 लाख 95 हजार 82 वोट मिले थे. लेकिन उपचुनाव में यहां सपा बसपा के गठबंधन को जीत मिली थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *