‘मोदी से डरती हैं बीजेपी नेताओं की पत्नियां’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बीजेपी के नेता जब मोदी से मिलने जाते हैं तो उनकी पत्नियां डरती हैं, ये कहना है बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का, मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है. मायावती ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों को मोदी के पास नहीं जाने देना चाहती हैं. उन्हें डर लगता है कि पीएम मोदी की तरह इनके पति भी उन्हें छोड़ ने दें.

प्रेस कॉन्फ्रेस में बोला हमला

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर मायावती ने कहा, ‘मुझे तो यह भी मालूम है कि बीजेपी में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को श्री मोदी के नजदीक जाते देखकर, ये सोचकर भी ज्यादा घबराती हैं कि कहीं ये मोदी अपनी पत्नी की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दें.’

अलवर की घटना पर पीएम चुप

वहीं मायावती ने अलवर की घटना पर मोदी को घेरा. मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नरेंद्र मोदी पहले अलवर दलित महिला उत्पीड़न घटना को लेकर चुप थे लेकिन मेरे बोलने के तुंरत बाद से इसकी आड़ में अपनी घिनौनी घृणित राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे. यह बेहद शर्मनाक है. वह दूसरों की बहन, बेटी और पत्नी की इज्जत कैसे कर सकते हैं जब वह अपनी बेकसूर पत्नी को ही छोड़ चुके हैं’.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *