Exit Poll 2019: ये राज्य तय करेगा कौन बनेगा देश का अगला प्रधानमंत्री

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान सम्पन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं. देश के कोने कोने से एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. लेकिन इस बार फिर मतगणना में यूपी की 80 लोकसभा सीटें सुर्खियों में बनीं हुई है. सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें उत्तर प्रदेश के रण पर ही टिंकी हुई है.

क्या कहता है पिछला एक्टिज पोल
हर कोई यह जानना चाहता है कि यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन बीजेपी को पछाड़ पाने में कामयाब हो पाता है या नहीं.  आज तक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल इस बार 7 लाख 40 हजार से भी ज्यादा है, जो 2014 के सैंपल साइज से 20 गुना ज्यादा बड़ा है. 2014 में सैंपल साइज 36 हजार था. इस बार बिहार में 47939 लोगों से बात की गई है. वहीं सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सैंपल साइज 94568 है.

सभी राजनेताओं का है इम्तिहान
2014 के चुनाव में यहां चारों ओर कमल खिला था.27 में से 25 सीटें बीजेपी ने जीती थीं और 2 सीट पर उसके सहयोगी अपना दल को मिली थीं. लेकिन इस बार बीजेपी के लिए बागी राजभर भी राह में रोड़े बिछाने में लगे हैं.राजभर ने करीब 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसे में बीजेपी के सामने पुराने प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती है. 2014 में पूरब की 11 सीटों पर बसपा दूसरे नंबर पर रही थी.पूरब में दलित वोटों का बड़ा समूह है ऐसे में बसपा के अलावा पिछड़े वोटों की बिसात पर सपा सियासी ताकत परखी जाएगी. पूरब की 27 सीटों में से 16 पर बसपा और 11 पर सपा के प्रत्याशी हैं.

पूरब में जातियों का गणित
पूरब की पिच पर जीत का झंडा फहराने के लिए जातियों पर भी जोर दिखाया जा रहा है. दलित-पिछड़ा वोट यहां किसी का बी केल बनाने और बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं. बीजेपी गैर दलित और गैर जाटव के जरिए जीत की जुगत में हैं. तो वहीं सपा-बसपा दलित और पिछड़े समीकरण को सिद्ध करने में लगे है. कांग्रेस सवर्ण और ब्राह्मण वोटों के जरिए हाथ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.एक समय में कांग्रेस का यहां बड़ा बोलवाला था.2009 के चुनाव में यहां कांग्रेस अच्छी स्तिति में थी. एक बार फिर पूरब की पिच पर होने वाले आखिरी मैच के लिए किसकी फील्डिंज टाइट सजी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *