अब कम खर्च में मिलेगी तपती गर्मी में AC से ज्यादा ठंडक, जानिए सुराही कूलर बनाने की आसान विधि…

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा हुआ है कि लोग दोपहर में तो घर से बाहर निकलने का सोच ही नहीं सकते, जब बात घर से बाहर जाने की आती है तो सूरज चाचा की जगह चंदा मामा की याद सबको सताती है. तापमान इतना बढ़ा हुआ है कि बाहर तो दूर घर में ही सिट्टी बिट्टी गूल हो जाती है. वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसा बेहतरीन कुलर को बनाना बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में जितना कम खर्चा है उसे ज्यादा उसकी ठंडी हवा है.

दरअसल हम बात कर रहे हैं गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सुराही कूलर की जो इन दिनों काफी ट्रेंड पर है. आपको बता दें कि सुराही का कूलर AC के तूलना में ज्यादा ठंड देते हैं, जिसे आप खुद बेहद आसानी से बना सकते हैं. वहीं अब शायद आप ये सोच रहे होंगे भला सुराही का कूलर कैसे बना सकता है, तो आपको बता दें कि इसका कूलर भी बनाना आसान है, तो आइए आपको सुराही का कूलर बनाने की विधि बताते हैं…

सुराही का कूल बनाने के लिए इस्तेमाल में आएंगी ये चीजे…
मिट्टी की सुराही
AC मिनी फैन
ड्रिल मशीन
पानी भरने वाली कुप्पी
12 वोल्ट एडॉप्टर
पेन, दिया, ग्लू और इंजेक्शन
AC स्विच

सुराही का कूलर बनाने की विधि

सबसे पहले एक मिट्टी का सुराही लें और फिर उसके बीचों बीच फैन के हिसाब से एक निशान बना लें, इसके बाद ड्रील मशीन से इसमें छेद कर लें, उसके बाद आपने जहां छेद किया है उससे थोड़ी सी ही दूरी पर स्विच के मुताबिक का एक छोटा सा छेद और कर लें और जिस जगह आपने फैन के लिए छेद किया है, उसके ठीक पीछे कुप्पी के लिए भी छेद कर लें. इतना ही नहीं कुप्पी के छेद के पास आपको एक ओर छेद करना है जिसे एडॉप्टर के वायर जा सकें और फिर नीचे की ओर कई सारे छोटे-छोटे छेद बना लें.

आपको इस बात का खास ध्यान देना है कि छेद को सुराही के बेस से 5 इंच ऊपर की ओर होना चाहिए, वरना पानी नीचे की ओर से बाहर निकल जाएगा, जिससे आपकी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी. हमारे द्वारा बताए गए सभी होल को करने के बाद फैन वाले छेद पर फैन को लगा दें, इसी तरह बाकी जगह पर उनकी चीजे फिट कर दें. उसके बाद सुराही के मुंह पर दीया रख दें जिससे हवा अंदर प्रवेश न कर सकें. सभी चीजों को अच्छे से ग्लू से चिपका दे, जिससे कोई सामान उखड़े नहीं.

इस तरह करें इस्तेमाल ?

सभी चीजों को फिट करने के बाद एक कुप्पी लें और उसकी मदद से सुराही में इतना पानी डाले जितना उसमें बने छोटे छोटे छेद से पानी टपकने लगे और फिर कुप्पी पर इंजेक्शन का पिछला भाग निकाल कर लगा दें. उसके बाद जब ये सुहारी पानी से गीली हो जाए तब आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. जिन लोगों ने इसका इस्तेमाल किया है उनका कहना है कि इसमें से ठंडी हवाएं निकलती हैं, जो भीषण गर्मी से आराम दिलवाने में मददगार है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *