मेनका गांधी नहीं इस सांसद को चुना गया लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर, 6 बार रह चुके हैं सांसद

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. 17वीं लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है. बता दें कि प्रोटेम स्पीकर के लिए पहले बरेली से सांसद संतोष गंगवार और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का नाम सामने आए थे. हालांकि बीजेपी नेतृत्व ने दोनों नाम खारिज कर दिया था.

कौन हैं वीरेंद्र कुमार
बता दे कि वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से छह बार लोकसभा सदस्य और भाजपा के दलित चेहरा हैं. उनका बचपन से ही RSS से काफी जुड़ाव रहा है. वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *