बोर्ड एग्जाम से पहले PM मोदी ने दिए बच्चों को टिप्स, कहा…

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों और उनके अभिभावकों के सावलों का जवाब दिया और साथ ही उनसे खूब सारी बातें की. उन्होंने अभिभावकों के सवालों के जवाब में कई ऐसी बातों चर्चा की जो बच्चों को अक्सर ही परेशान करती हैं. पीएम ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी और जीवन के लक्ष्य से जुड़ीं कई ‘की पॉइंट्स’ बताए.

पीएम ने कहा तकनीक से निकाले हल

आज के समय में ज्यादातर छात्र मोबाइल और इंटरनेट पर अपना काफी सम बिता देते हैं. इस बारे में पीएम मोदी ने कहा कि “मोबाइल और इंटरनेट का अगर सही इस्तेमाल करें तो यह आपके लिए बुरी चीज नहीं है बल्कि इससे और मदद ही मिलेगी लेकिन कई छात्र सिर्फ गेम खेलने में सारा समय गुजार देते हैं. आप छात्र के तौर पर मोबाइल और इंटरनेट की मदद अपनी तैयारी में ले सकते हैं. अभी कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां बहुत अच्छा स्टडी मटीरियल और विडियो में भी है. जिस टॉपिक में आप कमजोर हैं, उसको आप इससे मजबूत कर सकते हैं.”

पीएम मोदी ने कहा कि “किसी शब्द का अर्थ डिक्शनरी में खोजने में समय लगता है. कई बार आलस से हम डिक्शनरी में शब्दों का अर्थ नहीं खोजते हैं. आप यहां भी तकनीक की मदद ले सकते हैं. सेकंडों के अंदर आप किसी शब्द का अर्थ इंटरनेट पर खोज सकते हैं.” उन्होंने कहा कि आज के समय में कई भाषाओं के ऐप आ गए हैं जिससे आप कई भाषाओं के बारे में जान सकते हैं. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आप उन ऐप की मदद से हिंदी, इंग्लिश या अन्य भाषाओं पर अपनी पकड़ मजबूत हो सकती है.

जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य है जरूरी

पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का होना आवश्यक है. पहले एक लक्ष्य तय करे फिरहमेशा भाग्य के भरोसे पर न रहें और उसे हासिल करने के लिए रणनीति बनाएं. दुनिया के कामयाब लोगों का इतिहास यही है कि कोई भी भाग्य के भरोसे नहीं रहा. साथ ही लक्ष्य का संभव होना भी जरूरी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *