संसद में रामयाण और श्लोक पढ़े जा रहे हैं… तो कोई कुरान भी पढ़ेगा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के सांसद द्वारा संसद में वंदे मातरम बोलने और संसद में जय श्रीराम (jay shriram) का नारा गूंजने के बाद रामपुर से सांसद आजम खान (Azam khan) ने बड़ा बयान दिया है। मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान ने कहा कि संसद में जय श्री राम के नाम से भरा कैसे ऐतराज हो सकता है, लेकिन अगर संसद में अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगता है तो इस पर भी ऐतराज नहीं होना चाहिए.

रामचंद्र से मुसलमानों का कोई विवाद नहीं
आजम ने कहा कि अगर यह बात निकली है तो दूर तक जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि रामचंद्र को मुसलमानों से किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. आजम ने कहा कि मुस्लिम किसी भी मजहब की तौहीन नहीं करता है, लेकिन जब उनके आदिदेव पैगम्बर मोहम्मद साहब के लिए कोई बात आती है तो दु:ख होता है.

VIDEO: संसद में वंदे मातरम नहीं बोलेंगे यह सांसद, कहा- ‘यह इस्लाम के खिलाफ है’

…तो फिर संसद में कोई कुरान भी पढ़ेगा
आजम खान ने कहा कि जब सदन में ऐसे नारे लगना शुरू हो ही गए हैं तो उसकी कहां कोई सीमा है? देखिए आप, कोई रामायण पढ़ रहे थे, कोई श्लोक पढ़ रहे थे, कोई गीता पढ़ रहे थे, कोई वेद पढ़ रहे थे, कोई पुराण पढ़ रहे थे तो कोई कुरान भी पढ़ेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *