लखनऊ: अगर आप सरकारी कर्मचारी है और अपने गाड़ी पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखकर चलते हैं तो सावधान हो जाइये. क्योंकि, निजी गाड़ी पर गाड़ी ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखना पके लिए बड़ी परेशानी का सबब हो सकता है और उसके खामियाजे में संकट आपकी नौकरी पर भी आ सकता है.
‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखने पर सरकार सख्त
परिवहन विभाग की जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार की नजर उन सरकारी कर्मचारियों पर टेड़ी हुई है जो अपने निजी वाहनों पर भी उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर चलते हैं ऐसे वाहनों के खिलाफ निर्देश जारी हुए है जिसके बाद से ARTO और यातायात विभाग कार्रवाई करने जा रहा है. ये दोनों विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे और ऐसी गाड़ियों पर शिकंजा कसेंगे.
VIDEO: संसद में वंदे मातरम नहीं बोलेंगे यह सांसद, कहा- ‘यह इस्लाम के खिलाफ है’
नौकरी से हो सकते हैं निलंबित
दरअसल, अधिकतर सरकारी कर्मचारी अपने निजी वाहनों पर भी या तो अपने विभाग का नाम लिख लेते हैं या ज्यादातर ‘उत्तर प्रदेश सराकर’ लिखकर चलते हैं. कलेक्ट्रेट, विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, बिजली विभाग सहित तमाम विभागों के कर्मचारी ऐसा करते हैं. बता दें कि, निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होना एमवी (मोटर व्हीकल) एक्ट की धारा 177 के तहत अपराध है. वहीं अब सरकार का निर्देश है कि, ऐसे वाहन वालों को नौकरी से निलंबित किया जा सकता है.
