बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक गुमनाम चिट्ठी आई है. इस चिट्ठी में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे पूरे सुरक्षा महकमे और पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई है. दरअसल, एक शख्स ने बागपत के डीएम और एसपी के नाम चिट्ठी लिखी है, जिसमें लिखा है- जनपद में एक मौलाना है, जो लगातार संदिग्ध गतिविधियां कर रहा है.
बिना आमदनी करोड़ों की संपत्ति
चिट्ठी में लिखा है कि मौलाना के पास आया का कोई स्त्रोत नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह जनपद में संपत्ति खरीद रहा है. गुमनाम पत्र में अज्ञात व्यक्ति ने शक जताया है कि मौलाना की कुछ हरकतें संदिग्ध लगती है. उसके पास कुछ असामाजिक लोगों एवं संभवत: कुछ मदरसों के लड़कों का आना जाना लगा रहता है.
स्कूल के शौचालय में लगाई महात्मा गांधी और अशोक चक्र वाली टाइल्स
आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं तार
चिट्ठी में आशंका जताई गई है कि मौलाना के संबंध आतंकियों से हो सकते हैं. खत के माध्यम से मांग की गई है कि मौलाना की खुफिया एजेंसी से जांच कराई जाए. पत्र में आखिर में आपका शुभ चिंतक लिखा हुआ है. इस चिट्ठी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस मामले पर एसपी का कहना है कि उन्होंने चिट्ठी मिलने के बाद जांच एजेंसियों से संपर्क किया है.
