प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड का हुआ सफलपूर्वक आयोजन, होनहारों को मिला सम्मान

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में प्राइड ऑफ नेशन ऑवर्ड एंड फैशन शो का आयोजन किया गया, शो के मुख्य आयोजव आजिता सिंह और आस्था सिंह रहे, देश के अलग अलग हिस्सों से चुनकर लाए गए टैलेंट को इस खास शो में सम्मानित किया गया, शो की शुरुआत दीपप्रवज्लित कर हुई, मुख्य अतिथि समेत सभी विशेष मेहमानों ने दीप कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

सांस्कृतिक और आधुनिक धुन पर थिरके दर्शक

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक नृत्य से हुई, बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश कर हमारी प्राचीन संस्कृति को बढ़ाया, इसके अलावा आधुनीक कुछ युवाओं ने अपनी गिटार प्रतिभा का भी परिचय दिया, इन युवाओं ने गिटार की धुन पर कई गाने गाये. गाने सुन सामने बैठे दर्शख झुम उठे.

होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित

इस स्पेशल शों में ऐसे कई बच्चे रहे जिनकों उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, जैसे हैदराबाद की रहने वाली 6 साल की छोटी बच्ची जिसे देश और दुनिया के बारे में बहुत सी जानकारी याद है, इस खास में उसे सम्मानित किया गया, साथ ही ऐसे लोग भी सम्मान से नवाजे गए जो अपने अपने क्षेत्रों में अलग पहचान रखते हैं.

मुख्य अतिथि ने की आयोजकों की तारिफ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र जी ने आयोजक आस्था सिंह और अजीता सिंह को इस खास शो को सफलपूर्वक करवाने के लिए धन्यवाद दिया, साथ ही दोनों मां बेटी की तारीफ भी की, इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा की आस्था सिंह और अजीता सिंह की मेहनत है जो देश से ऐसे ऐसे होनहार लोगों को चुनकर सामने लाई हैं, दुनिया से मिलवाया है, जिन्होंने कहीं ना कहीं अपने हुनर से देश का नाम आगे बढ़ाया है.

उन्नाव के कॉमेडियन लक्ष्य ने साधा एक और ‘लक्ष्य’

लगे हंसी के ठहाके

कार्यक्रम के दौरान शो के एंकर लक्ष्य निगम ने समा बांधा, अपनी हास्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य निगम ने बीच बीच में राजनीति और मीडिया पर व्यंग कस दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया

फेशन शो में दिखा जलवा

इस दौरान फेशन शो का आयोजन भी हुआ, जिसमें विशेष परिधान पहने युवतियों ने कैट वॉक कर अपनी अदाएं बिखेगी, सिर्फ लड़कियां ही नहीं इस फेशन शो में लड़कों ने भी हिस्सा लिया उन्होंने भी मंच पर वॉक कर दर्शकों का अपना हुनर दिखाया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *