…जब सोनभद्र घटना के पीड़ित परिवारों से मिलकर रो पड़ी प्रियंका गांधी, देखिए VIDEO

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

मिर्जापुर: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां शनिवार को 24 घंटे के बाद अपने धरने को समाप्त किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. प्रियंका ने यहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “मैं वापस दिल्ली जा रही हूं क्योंकि पीड़ित परिवार से मिलने का मेरा उद्देश्य पूरा हो गया है. लेकिन मैं जल्दी ही वापस आऊंगी. मैं अपने भाई राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार यहां आई थी.”

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

मिजार्पुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अनुराग पटेल ने शनिवार को एक यू-टर्न लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जाने के लिए स्वतंत्र हैं क्योंकि उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है. डीएम ने शुक्रवार रात प्रियंका को 50 हजार रुपये का निजी बॉन्ड देने को कहा, ताकि वह वहां से जा सकें.

सोनभद्र में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई झड़पों में दस लोग मारे गए थे. प्रियंका पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलना चाहतीं थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोका दिया और वह विरोध दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठ गईं. जिसके बाद शनिवार सुबह प्रियंका पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलीं, जो उनसे मिलने के लिए चुनार के गेस्ट हाउस में आए.

उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. प्रियंका ने वादा किया कि वह जल्द वापस लौटेंगी. सोनभद्र जाने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने वाराणसी के हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया था. तृणमूल कांग्रेस के तीन सदस्य दल को भी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *