लखनऊ/बलिया: बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बेलगाम बीजपी विधायक सुरेंद्र सिंह की करतूतों ने एक बार फिर पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. अपने बयानों और कारनामों से पार्टी की फजीहत कराते रहे सुरेंद्र सिंह पर इस बार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर ने गोली देने और धमकाने का आरोप लगाया है. अभियंता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में लिखा है कि, विधायक सुरेंद्र सिंह ने फोन पर बातचीत के क्रम में बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दीं. दरअसल, एक जेई को ना हटाने की वजह से विधायक ने उन्हें गालियां दी और ये सारी बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड है.
विधायक और अभियंता के बीच रिकॉर्ड बातचीत के अंश
विधायक– हैलो मैं विधायक सुरेंद्र
अधीक्षण अभियंता– प्रणाम सर…
विधायक– प्रणाम-प्रणाम, एख बा बताइये एसई साहब, किसी काम को आप बार-बार कहने पर करते हैं.
अभियंता– क्या हुआ सर?
विधायक– मैने एक जेई को हटाने के लिए कहा था, उसे हटाया क्यों नहीं?
अभियंता– सर अभी सारे जेई प्रदेश स्तर पर आदोंलनरत हैं…
विधायक (बीच में बातकाटर बोले)– मुझे प्रदेश से मतलब नहीं है, अपने .हां से मतलब है. तुम मेरे बारे में जानते नहीं हो,
सुनो एसई…जिस दिन मिल जाओगे ना #### बेइज्जत हो जाओगे #@#@#@#(गालियां)
विधायक बोले मैने गली नहीं दी
इस मामले में विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि, इन्होंने अभियंता को गाली नहीं दी वो तो केवल क्षेत्र की समस्याएं बताई थीं. बैरिया विधानसभा में दर्जनों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं औऱ अधिकारी सुन नहीं रहे हैं. गाली देने की बात सही नहीं है.
पहले भी विवादों में रहे हैं सुरेंद्र
बीजेपी विधायक सुरेद्र सिंह पहले भी तमाम विवादों में रहे हैं. विवादित बयानों की तो लंबी फेहरिस्त है विधायक जी के नाम. पिछले साल सिंतबंर में डीएम की बैठक में विधायक जी डीआईओएस से हाथापाई भी कर चुके हैं.
