नई दिल्ली : इन दिनों अपनी शादी में दुल्हनों का ठुमका लगाना बेहद खास हो गया है. अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसमें दुल्हन डांस करते हुए नजर आती है, लेकिन एक एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ऐसे ठुमके लगाए हैं, जिसकी चर्चा सोशल नेटवर्किंग साइट पर तेजी से हो रही है. भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने भी अपनी शादी में जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आईं.
Red Bikini Photo में मंदिरा बेदी ने बरपाया कहर, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा
लखनऊ के बिजनेसमैन से की शादी
आकांक्षा ने लखनऊ में एक बिजनेसमैन विवेक कुमार से शादी की. उसके बाद आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन की ड्रेस में ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
देखिए VIDEO
शादी में शामिल हुए सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार
बता दें, आकांक्षा और विवेक की शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले ही शामिल हुए. शादी में फिल्म इंडस्ट्री से किसी को निमंत्रण नहीं था, लेकिन जल्द ही आकांक्षा अपनी शादी की पार्टी मुंबई में एक खास पार्टी देने वाली हैं.
बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें…
