पुलिस हिरासत में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम, लगा है ये आरोप

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर/लखनऊ: सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला हिरासत में लिए है. यूनिवर्सिटी में किताबों की चोरी के मामले की जांच चल रही है इसी दौरान अब्दुल्ला आजम और पुलिसकर्मियों को बीच नोकझोंक की बात कही जा रही है.

एसपी अजयपाल शर्मा का बयान
इस मामले में रामपुर के एसपी अजयपाल शर्मा ने कहा है कि, अब्दुल्ला आजम को पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

सपा विधायक हैं अब्दुल्ला आजम
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार टांडा से विधायक हैं. आजम खान के साथ साथ उन पर भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. कल ही गलत दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *