सपा में घट रही है महिलाओं की संख्या, पहले 40 अब बची हैं सिर्फ 9: मुलायम सिंह यादव

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : लोकसभा चुनावों से पहले बसपा और सपा के गठबंधन पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह किस आधार पर किया गया है इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है. लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरा नाम संरक्षक रख दिया काम क्या करना है लिखा नहीं है.

जो लोग लड़ना चाहते हैं वो लिखकर दें
पार्टी कार्यकर्ताओं में फैले आक्रोश के बारे में बोलते हुए मुलायाम सिंह यादव ने कहा कि जो भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है वह लिखकर दें. लिखकर देने वाले कार्यकर्ताओं को वह खुद टिकट देंगे.

पार्टी में महिलाओं की संख्या हुई कम
पार्टी की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पहले के मुकाबले समाजवादी पार्टी में महिला कार्यकर्ता और नेताओं की कमी आई है. उन्होंने कहा कि पहले पार्टी में 40 महिला नेता थी, लेकिन अब सिर्फ 9 ही बची है. चुनाव में बीजेपी आगे निकल गई है. वहां उम्मीदवार तय हो रहे है, पर्यवेक्षक तय हो चुके हैं. आपकी पार्टी में कोई तैयारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को पता चल गया है कि टिकट मिलेगा तो वो काम कर रहे है, लेकिन बाकी असमंजस में हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *