आजम खान को मिली थोड़ी सी राहत, इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया ये फरमान

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से थोड़ी राहत मिली है. रामपुर डेवेलपमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि आज़म खान के ट्रस्ट द्वारा बनवाए जा रहे रामपुर पब्लिक स्कूल के अवैध निर्माण को 10 अगस्त तक नहीं गिराया जाएगा.

बुधवार को हुई मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में 9 अगस्त को सुनवाई होगी. इसके साथ ही आज़म खान ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में पिछले दो दिनों से पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी के खिलाफ भी बुधवार को हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है.

गुरुवार को भी होगी सुनवाई
रामपुर में सरकारी जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी का गेट बनाए जाने के मामले में एसडीएम कोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ आज़म की अर्जी पर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. सांसद आज़म खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आज़म के चुनाव को चुनौती देने वाली अर्जी पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें अब्दुल्ला की मां और राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा ने भी कोर्ट में गवाही दी थी. कोर्ट में सुनवाई खत्म होते ही तंजीम फातिमा दिल्ली चली गईं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *