पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का निधन, कई दिन से एम्स में चल रहा था इलाज

होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. अरुण जेटली पिछले कई दिन से एम्स में भर्ती थे आज दोपहर उनकी हालत और गंभीर बनी हुई थी. रविवार को तमाम लोग आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गौतम गंभीर, रामविलास पासवान, राजनाथ सिंह उनको देखने पहुंचे थे.

सॉफ्ट टिश्यू कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे जेटली
अरुण जेटली पिछले कई महीने से बीमार थे. सॉफ्ट टिश्यू कैंसर नाम की बीमारी हुई थी जिसके इलाज के लए वो अमेरिका भी गए थे. इसके अलावा उनको डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर ने भी जकड़ लिया था. डायबिटिज के चलते वजन बढ़ गया था इसके लिए 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन भी हुआ था.

2014 में कि़डनी ट्रांसप्लांट
14 मई2014 को एम्स मे ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हुआ था. बीच में बीमार होने के बाद उन्होंने ऑफिस आना बंद कर दिया था. पीयूष गोयल ने तक वित्त मंतर्लय का अतिरक्त कार्यभार संभाला था. 2019 में बीमारी के चलते वो मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *