नई दिल्ली: जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में पोर्न वेबसाइट पर अपने ही यौन कृत्यों का सजीव प्रसारण करने वाले जोड़ों में भारतीयों की संख्या बढ़ रही है. साइबर विशेषज्ञों ने ये चौंकाने वाला खुलासा करते हुए लोगों को इसके प्रति सचेत किया है. एक अंदाजे के मुताबिक कम से कम दो हजार भारतीय डिजिटल करेंसी की चाह में एडल्ट पोर्टल्स को अपने कपड़े उतारते हुए एवं सेक्स करने सम्बंधी सामग्री मुहैया करा रहे हैं.
ये मामला हैदराबाद में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है जो अपनी पत्नी के साथ सेक्स करते हुए चुपके से पोर्न साइट्स पर लगभग 6 महीने तक उसकी लाइव स्ट्रीमिंग करता रहा.
दिन के हिसाब से खाएं ड्रायफ्रूट्स, खुल जाएगी आपकी किस्मत, जानिए कैसे
इस मामले में इंजीनियर की पत्नी तो पूरी तरह अनजान थी लेकिन हजारों ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने जानबूझ कर इस गैर-कानूनी काम को अपना पूर्णकालिक धंधा बना लिया है. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन कमाई का एक बड़ा हिस्सा पोर्न सामग्री का होता है और उनमें इंडियन कंटेंट की काफी मांग है. यही वजह है कि नए कपल, डिमांड के अनुसार सेक्स करने को तैयार हो जाते हैं. इनमें से कई कपल दुनिया की टॉप पोर्न वेबसाइट्स पर हैं जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या लाखों में है.
साइबर अपराध के मामलों में दिल्ली पुलिस के साथ काम करने वाले साइबर विशेषज्ञ किस्ले चौधरी का मानना है कि किसी भी समय ऐसे सक्रिय यूजर्स की संख्या दो हजार से अधिक होती है और इनकी कुल संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि बहुत से लोग इससे जल्दी पैसा कमाने के लिए पार्ट टाइम के तौर पर भी कर रहे हैं.
इन साइट्स पर कपल्स किस करके, कपड़े उतार कर और सेक्स ट्वॉयज का इस्तेमाल करके अपने दर्शकों को लुभाते हैं और फिर अंत में पेड यूजर्स को अपने अंतरंग शो दिखाते हैं.
दर्शकों के द्वारा पैसों का भुगतान टिप्स और टोकन के जरिए क्रिपोकरेंसी में किया जाता है. एक दिन में इसके जरिए एक जोड़ा 35 से 60 हजार रुपये तक कमा सकता है.
पोर्न सामग्री इंटरनेट पर पैसा कमाने का आसान जरीआ है और राइट, वीडियो-पिक्चर अपलोडर तथा लाइव-स्ट्रीमर्स इसके जरिए पैसा कमाते हैं.
भारत में अश्लील वीडियो की शूटिंग, अपलोडिंग और उसका प्रसारण अवैध है. इसके लिए कानून मौजूद हैं. फिर भी इसमें कई भारतीय शामिल हैं क्योंकि पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई करने में असफल है.
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि नए जोड़े इससे एक माह में एक से सवा लाख रुपये कमा लेते हैं लेकिन भारतीय पसंद वाले लोग प्रति माह 15 लाख रुपये तक कमा लेते हैं. इसलिए कई कपल के लिए ये स्थाई व्यवसाय बन गया है. देखा जाए तो भारत में ऐसी वेबसाइट्स को चलाना भी अवैध है लेकिन लोग पुलिस के जाल से बचने के लिए पनामा जैसे माध्यम से रजिस्टर कराते और चलाते हैं.
