लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही इस बात की सुगबुहाट तेज हो गई है कि आखिरकार कौन सी पार्टी किस लोकसभा सीट से कौन सा उम्मीदवार उतारेगी. सभी दल एक ओर अपने प्रत्याशियों के चयन में बिजी हैं, तो कोई राजनेता अपनी पंसद की सीट हासिल करने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी अपनी परंपरागत सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं.
मेनका गांधी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर की है. कहा जा रहा है कि मेनका गांधी हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर उनके नाम की सहमति नहीं बन पाई है. वहीं, पार्टी के सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में सांसदों के रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए बीजेपी कई सांसदों का टिकट काटने जा रही है.
कुरुक्षेत्र भी नहीं है मेनका की पसंद
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मेनका सिर्फ करनाल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हूं.
2019 में भी काम करेगा नरेंद्र मोदी का 2014 वाला टोटका, फिर खिलेगा कमल!
वह कुरुक्षेत्र से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. साथ ही मेनका गांधी चाहती हैं कि पीलीभीत से उनके बेटे वरुण गांधी चुनाव लड़ें. वरुण गांधी 2009 में पीलीभीत से चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने थे. 2009 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका गांधी आंवला से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. मेनका ने पीलीभीत से पहली बार 1989 में चुनाव जीता था और यहां से 3 बार सांसद रही हैं.
