प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला-बोल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: योगी सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में सुधार लाने और लापरवाह शिक्षकों को नकेल कसने की कोशिश के बीच सूबे के अलग अलग जिलों से इसके विरोध की आवाजे उठने लगी हैं, शिक्षक एसोसिएशन अलग अलग बैनर के तले अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से इस सख्त कदम पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं

क्यों है विरोध

दरअसल, बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने और लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने एक ऐप जारी किया है, जिसका नाम प्रेरणा एप है, प्रत्येक शिक्षक को अपने स्मार्ट फोन में प्रेरणा एप को डाउनलोड करना होगा. उसके बाद स्कूल में उपस्थित होने से लेकर मिड डे मील तक हर जानकारी अपलोड करनी होगी. जिस पर अधिकारियों की नजर रहेगी. इसको लेकर शिक्षकों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं.

कैसे करेगा एप्प ?

एप इंस्टॉल करने के बाद स्कूल में जाते ही शिक्षक को मोबाइल से फोटो खींचकर इसे एप पर अपलोड करना होगा उसके बाद छात्रों की उपस्थित भी अपलोड करनी होगी साथ ही मिड-डे-मील का विवरण भी एप पर अपलोड किया जाएगा. दफ्तरों में बैठे अधिकारी एप को खोल शिक्षकों की जांच कर सकेंगे. जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों की नजर शिक्षकों की गतिविधि पर रहेगी.

जिले-जिले हो रहा प्रदर्शन

शिक्षकों को सरकार का यह निर्णय रास नहीं आ रहा है. बेसिक शिक्षा विभाग में इस एप को लेकर काफी हो हल्ला मचा है. रामपुर, जौनपुर, आगरा, अलीगढ़ के शिक्षक एप के विरोध में धरने पर बैठे हैं.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *