मेरठ/लखनऊः असम में एनआरसी(NRC) लिस्ट आने के बाद कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. इसी बीच बीजेपी (BJP) के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल (Satyaprakash Agarwal) ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) ने अमित शाह (Amit shah) को खत लिखा है. बीजेपी विधायक ने अमित शाह को लिखे गए खत में कहा है यूपी में भी एनआरसी लागू होना चाहिए.
यूपी में रह रहे हैं एक लाख बांग्लादेशी
विधायक ने अमित शाह को लिखे गए खत में कहा है कि यूपी में लगभग एक लाख से ज्यादा बांग्लादेशी रह रहे हैं, जिसका प्रदेश की कानूनी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है. विधायक ने अपने खत में लिखा है कि बांग्लादेशियों की वजह से मेरठ में घुसपैठियों ने सामाजिक समीकरण बिगाड़ दिया है. यहां घुसपैठियों से बिजली चोरी, सरकारी रसद और सब्सिडी भर भारी असर पड़ रहा है.
मोबाइल में रखिए ये App ट्रैफिक पुलिस नहीं काट पाएगी आपका चालान
देखिए पूरा खत

बिगड़ रहा है संतुलन
विधायक ने अपने खत में लिखा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ने के करण प्रदेश की मतदाता सूची, बिजली चोरी और सरकारी भूमि का अधिग्रहण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिस पर कार्रवाई होना जरूरी है.
एक नजर इधर भी….
आयुष्मान खुराना का वीडियो देख यूपी पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, कहा- ‘हेलमेट लगाते तो…’
घर से गाड़ी निकालकर कहीं जाने वाले हैं, तो अभी जान लीजिए ये नियम
OMG! फिर फिसली आजम खान की जुबान, योगी सरकार को कहा नपुंसक
