गाय की वजह से यहां नहीं डला एक भी वोट, प्रशासन में हड़कंप

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़.  21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ.लेकिन अलीगढ़ जिले के इगलास विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव  में मतदाताओं ने वोटिंग  का बहिष्कार किया है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के महुआ गांव में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार  किया और जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जब तक आवारा गोवंश की समस्या को दूर नहीं किया जाएगा तब तक वो मतदान से दूर रहेंगे. साथ ही गांव के किसानों और ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए जमकर हंगामा किया.

क्या कहा मतदाताओं ने

मतदाताओं का कहना है कि क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या के चलते वो लोग बर्बाद हो चुके हैं. इसकी कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जब सत्ता में रहते हुए जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो फिर वोट क्यों दिया जाए.

 जिला प्रशासन में हड़कंप मचा

मतदान बहिष्कार की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. आला अधिकारी गांव पहुंचे और उन्होंने नाराज ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया. लेकिन समझाने-बुझाने के बाद भी मतदाता नहीं माने और मतदान बहिष्कार के अपने निर्णय पर अड़े हुए हैं. बता दें कि महुआ गांव इगलास विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक वोटिंग वाले गांवों में आता है. गांव में तकरीबन 2500 से 2600 लोगों के वोट हैं. यहां के बूथ संख्या 280 और 281 पर शुरुआती दो घंटे के दौरान वोटिंग शुरू नहीं हो पाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *