लखनऊ : महिला अधिकारों से जुड़े सख्त नियम कानून के बावजूद देशभर में महिला हिंसा के मामले थम नहीं रहे. ताजा मामला कानपुर का है, जहां एक युवती ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति जबरन उसे पार्टियों में ले जाता था, जहां पर वह उसे न्यूड डांस के लिए मजूबर करता था. वहां सभी शराब के नशे में कपड़े उतारकर डांस करते थे.
देता था जान से मारने की धमकी
महिला ने अपने पति की शिकायत एडीजी प्रेम प्रकाश से की थी,न जिसके बाद कानपुर के नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज हई. महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. फिलहाल महिला अपने रिश्तेदार के घर रह रही है. इससे पहले भी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद में महिला को मजबूरन एडीजी के पास जाना पड़ा.
पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर पति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी.
