उत्तर प्रदेश के इस शहर में 7 मुर्दे मांग रहे अपनी पेंशन

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

बदायूं :  उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले मे ग्राम प्रधान और सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं सचिव ने गांव के ही सात जिंदा लोगों को मृतक बना दिया. जिससे गांव के सातो जिंदा लोगों की पेंशन बंद हो गयीं .मामला जिलाधिकारी के संज्ञान मे आया तो उन्हो़ने कठोर कारवाई के आदेश देकर उन सभी की पेंशन को तत्काल चालू कराया है ।

पूर्व प्रधान की करतूत

जिले के विकासखंड सलारपुर के गांव हुसैन करौतिया का जहाँ सचिव और प्रधान ने गांव के ही सात लोगों को मृतक बताकर उनकी पेंशन बंद कर दी जिससे गांव के लोग अपने जिंदा होने के सबूत लेकर घूम रहे हैं पूर्व प्रधान ने बताया की सचिव और प्रधान ने मिलकर 60 वर्षीय पेंशन सत्यापन रजिस्टर मे सात लोगों को म्रत दर्शा दिया जिससे उनकी पेंशन बंद कर दी गयी हैं . गांव के पूर्व प्रधान का कहना है कि हमारे गांव के 7 लोग जिसमें निसार हुसैन, अफसर, अलाउद्दीन, चंपा, मिराजन ,अकीला, और अफसर, को गांव में तैनात सचिव द्वारा अभिलेखों में मृत दर्शा दिया गया है जिससे इन लोगों की वृद्धावस्था पेंशन रुक गई है

डीएम से की कार्रवाई की मांग

पीड़ितो की शिकायत पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने तुरंत पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब करते हुए रिपोर्ट मांगते हुए सचिव का सत्यापन रजिस्टर तलब कर कड़ी कारवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी दर्शाए गये मृतकों की तत्काल पेंशन चालू कराने के निर्देश दिए हैं . डीएम दिनेश कुमार ने बताया की पूरे मामले की जांच कराई जा रही जल्द कठोर कारवाई होगी और सचिव को सस्पेंड किया जाएगा .

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *