LIVE: छठे चरण में 14 सीटों के लिए वोटिंग जारी, परिवार के साथ पहुंचे गौतम गंभीर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में रविवार को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. सुबह सुबह लोग सैर के बहाने अपने हक का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. छठे चरण में 1 करोड़ 72 लाख मतदाता कुल 635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसके लिए 17 हजार 926 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट से चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

LIVE UPDATES

8.20 बजे : इन चुनावों में दिल्ली से अपनी किस्मत आजमा रहें भारतीय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर में वोट डाला. गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि ये मत समझिए कि संडे है, आप घर से निकलिए और मतदान करिए, क्योंकि यह आपके देश का भविष्य तय करेगी.

7.40 बजे : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में अपने हक का प्रयोग करने पहुंचे. मतदान करने के लिए विराट कोहली एक आम नागरिक की तरह लाइन में लगे और वोट डाला.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *