विधायक चाचा शिवपाल को विधानसभा से बाहर करेंगे भतीजे अखिलेश !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की सुलह वाली खबरों को झटका लगा है, क्योंकि समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता ख़त्म करने के लिए अर्ज़ी लगाकर इन खबरों पर विराम लगा दिया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे रामगोविंद चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और एक समय में एसपी के कद्दावर नेता रहे शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है. यह याचिका दलबदल विरोधी कानून के आधार पर पेश की गई है.

सपा के टिकट पर जीते थे चुनाव

मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कड़वाहट तेज हो गई थी. उस दौरान शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते…मगर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले शिवपालय यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई और चुनाव भी लड़ा, मगर उन्होंने ना तो सपा से सदस्यता इस्तीफा सौंपा ना ही विधायकी का इस्तीफा दिया​

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *