बुलंदशहर : जिला सेवायोजन कार्यालय में 30 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा. इसमें जनपद बुलंदशहर सहित कई जिलों की कंपनी भागीदारी करेंगी. मेले में भागीदारी करने वाले युवक-युवतियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. रोजगार मेले की जानकारी देते हुए जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलवाने का प्रयास लगातार जारी है.
यह भी पढ़ेंः तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना
हर क्षेत्र के लिए होगी नौकरी
कार्यालय में 30 सितंबर को रोजगार मेला लगाकर जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जनपद बुलंदशहर समेत अन्य जिलों और प्रदेशों से शामिल होने वाली कंपनियां सेल्समेन, सेल्स एक्जीक्यूटिव, आरओ टैक्नीशियन, वेलेंस एडवाइजर, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों पर भागदारी करने वाले युवक-युवतियों का इंटरव्यू लेने के बाद नौकरी देंगी. मेले में भागीदारी करने वाले युवाओं को डब्ल्यूडब्ल्यू.सेवायोजन.यूपी.एनआइसी.इन पर आवेदन करना होगा.
यह भी पढ़ेंः मंच पर इस अंदाज में थिरके बबीता जी और जेठालाल, देखिए VIDEO
बिना आवेदन नहीं मिलेगा मौ
काअधिकारी ने बताया कि बिना आवेदन के किसी भी युवक-युवती को मेले में भागीदारी का मौका नहीं मिलेगा. मेले के आयोजन के लिए विभाग की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शशि भूषण उपाध्याय ने इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया है.
