एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट सामने आ गई है. तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें भी लगातर चर्चे में हैं. लेकिन प्रियंका चोपड़ा की शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है. बता दें कि भले ही प्रियंका-निक की शादी की डेट अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन इनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. जी हां हाल ही में प्रियंका की गोद भराई की रस्म की गई है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं तस्वीरें
आपको बता दें कि प्रियंका की गोद भराई की रस्म को उनके मंगेतर निक जोनस के परिवार ने ऑर्गनाइज किया था. प्रियंका की गोद भराई न्यूयॉर्क में हुई है. देसी गर्ल इस मौके पर किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने व्हाइट कलर की गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहन रखा था. प्रियंका और निक के दोस्त इस फंक्शन में शामिल हुए थे. प्रियंका की गोद-भराई के कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइलिस्ट मिमि ने दी. उन्होंने देसी गर्ल की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘हमारी दुल्हन…’

नवंबर में हो सकती है निक और प्रियंका की शादी
आ रही खबरों के अनुसार प्रियंका और निक इसी साल नवंबर में शादी कर रहे हैं. राजस्थान जोधपुर में उनकी शादी का वेन्यू रखा गया है. देसी गर्ल चाहती हैं कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाजों से हो. आपको बता दें कि खबरें आ रही हैं जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी की डेट का ऐलान करने वाले हैं. हाल ही में अपने होने वाले पति निक के लिए प्रियंका ने करवाचौथ का व्रत भी रखा था. उन्होंने इंस्टा पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘चांद छिपा बादल में.’
