नई दिल्ली/अयोध्या: आज (बुधवार) का दिन जहां देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा वहीं अय़ोध्या के लिए भी आज की ये तारीख (16 अक्टूबर) की अद्भुत है. क्योंकि, आज करीब 135 साल से चली आ रही अदालती लड़ाई उस पड़ाव पर पहुंच गई जहां अब ना कोई बहस होगी, ना वकील और ना कोई दलील सुनी जाएगी. सदी के सबसे बड़े केस की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. अब केवल फैसला आना बाकी है.
अदालत में आखिरी दिन क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई के आखिरी दिन दोनों ओर से आखिरी दौर के दावे पेश किए गए. दोनों पक्षों के अंत में 45-45 मिनट का समय दिया गया. वहीं लंच से पहले एक समय ऐसा भी आया जब तल्खी और तेवर देखने को मिले. इस तल्खी में वकील राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया जन्मस्थान के सबूत के तौर पर दिखाया जा रहा था.
वक्फ वोर्ड की शर्तों ने बढ़ाई सरगर्मी
एक समय ये भी खबर आई कि, सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) ने इस मामले में एपना केस वापस ले लिया है. हालांकि, सूत्रों से जो खबरे निकल कर सामने आ रही है उसमें कहा गया है कि, मध्यस्थता कमेटी के जरिए सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board)में समझौते के लिए एक सीलबंद लिफाफा दिया है. इसमें केस वापसी के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. जिसके मुताबिक सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) मस्जिद के लिए कहीं और जमीन मिलने पर मंदिर के लिए जमीन छोड़ देगा. इसके अलावा शर्त ये है कि, काशी(Kashi), मथुरा (Mathura) आदि स्थलों को लेकर विवाद ना बनाया जाए. हालांकि,इस बारे में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)ने कुछ नहीं कहा है.
अब फैसले की बारी
बता दें कि, 6 अगस्त से इस मामले की सुनवाई हुई थी, मुख्य न्याधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की संवैधानिक पीठ ने 6 अगस्त से इस मामले की सुनवाई की थी. कुल मिलाकर 40 दिन की सुनवाई के बाद देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. SC ने मोल्डिंग ऑफ रिलीज पर 3 दिन में जवाब मांगा हैं. वृहस्पतिवार को बेंच के जज चेंबर में बैठकर इस मसले पर चर्चा करेंगे. उम्मीद है कि, 23 दिन में फैसला आ जाएगा. क्योंकि, मुख्य न्यायधीश 17 नवबर को रिटायर हो रहे हैं. और उससे पहले 15 नवंबर तक ही फैसला आ जाएगा.इस केस के मद्देनदर चीफ जस्टिस स्टिस रंजन गोगोई ने दक्षिण अमेरिका, मिडिल ईस्ट सहित कुछ दूसरे देशों का अपना प्रस्तावित विदेश दौरा रद्द कर दिया है.
