‘मेरा पहला करवाचौथ’: पहले करवाचौथ की कहानी नवविवाहितों की जुबानी

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

करवाचौथ: कहने को तो ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है. लेकिन सही मायनों में समझा जाए तो ये स्त्री के समर्पण और प्रेम की ये वो परिधि है. जिसमें एक पत्नी अपने पति के लिए केवल लंबी उम्र की मनोकामना ही नहीं करती है बल्कि, निर्जल और निश्चछल भाव से साबित भी करती है कि, उसके जीवन आकाश में इस चंद्रमा(पति) का कितना मह्त्व है. इस करवा चौथ पर जहां देश भर मे महिलाओं ने व्रत रखा. वहीं तमाम ऐसी नवविवाहिता भी रहीं जिनका पहला करवाचौथ था. वैसे भी पहली बार करवा चौथ मनाने वाली महिलाओं के लिए ये करवा खास था. क्योंकि, 70 साल में पहली चंद्रमा में रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बना था. पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ये योग बेहद अच्छा था. ऐसी तमाम महिलाएं जिनका पहला करवा था जानिए उनके पहले करवाचौथ की कहानी उनकी जुबानी ।
स्पेशल था मेरा पहला करवाचौथ: मुदिता त्रिपाठी, गाजियाबाद


मुदिता बताती हैं कि, मेरी शादी इसी साल जून में हुई है. इस बार मैं अपने पहले करवा चौथ को लेकर बहुत एक्साइटेड रही मम्मी को बचपन से देखा है करवा पूजते, फिल्मों में भी देखा है. अब पहली बार मुझे भी मौका मिला इस खूबसूरत दिन को यादगार बनाने का, मेरे पति रोज मुझे यह कहकर चिढ़ाते रहते हैं कि करवा चौथ वाले दिन मैं आपको दिखाकर आपकी मनपसंद चीजें खाऊंगा. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया. क्योंकि वो भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने मेरे पहले करवाचौथ के दिन मेरा बहुत साथ दिया. बहुत प्यार दिया और सबसे खास बात ये है 17 अक्टूबर को हम पहली बार मिले थे और संजोग से ये दिन भी मेरे लिए और भी स्पेशल हो गया.

कभी ना भूलने वाला एहसास:अंजली सिंह


इसी साल मई में मेरी शादी हुई थी. ये मेरा पहला करवाचौथ था इसलिए एक्साइटेड थी. मेरे मायके और ससुराल में ये त्यौहार नहीं होता इसलिए थोड़ा कन्फ्यूजन भी था. गूगल महाराज ने इस व्रत में मेरी बड़ी सहायता कि, ये व्रत ऐसा बिल्कुल नहीं था जैसा टीवी में दिखाया जाता है. इसको करने का एक अलग ही एहसास रहा. और ये एहसास में कभी नहीं भूल सकती ।

सात जन्मों तक ऐसे ही करूं करवाचौथ का व्रत: सुगम सिंह शेखावत


मैने विधिपूर्वक करवाचौथ का व्रत रखा. शाम की पूजा के बाद जब छलनी से अपने प्रियतम की ओर देखा तो उसकी आँखों में ढेर सारा प्यार देखकर मेरी दिनभर की थकान दूर हो गई. मैने अपनी सासु मां से भी आशीर्वाद लेते हुए उन्हें इतना प्यारा पति देने के लिए धन्यवाद दिया।. मैं चाहती हूँ कि अगले सात जन्मों तक मै ऐसे हीं खुशी खुशी करवाचौथ का व्रत करूँ।

पति ने भी रखा था व्रत, हमेशा बना रहे ये प्यार:निवेदिता


मेरी शादी इसी साल 14 फरवरी को यानि वैलेंटाइंस डे वाले दिन हुई और फिर 17 अक्टूबर को करवा चौथ आया. जो कि मेरा पहला करवा चौथ थ. मेरे घर में सबको मेरे लिए और मेरे पति के लिए इस दिन का इंतजार था और मुझे भी क्योंकि, कहा जाता है कि ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. मैंने भी व्रत रखा और खास बात ये है कि मेरे पति तन्मय तिवारी ने भी इस व्रत को मेरे साथ किया. ये कहकर कि ‘मैं तुम्हारे बिना अकेले जीकर क्या करूंगा. अगर तुम्हें मेरी लंबी उम्र चाहिए तो मुझे भी तुम मेरे साथ-साथ चाहिए हो.वो मेरी स्ट्रेन्थ हैं और हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं. करवाचौथ वाले दिन भी मेरे पति ने मेरे से जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात का ध्यान रखा. जिससे कि मेरे लिए ये व्रत किसी भी तरह से कठिन ना हो. बल्कि हंसते-हंसते हम दोनों पति-पत्नी ने साथ-साथ इस व्रत को किया. मैं चाहती हूं कि एक दूसरे के लिए हम दोनों का ये प्यार.हमेशा-हमेशा यूंही बना रहे।

अनुष्का शर्मा ने ऐेसे मनाया करवाचौथ


देशभर में करवाचौथ का त्यौहार मनाया गया ऐसे में बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार भी पीछे नहीं रहे. यहां भी कई महिलाओं का पहला करवाचौथ था. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उनमें से एक हैं. अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट के लिए व्रत रखा. विराट कहली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जो लोग साथ में उपवास करते हैं वो एक साथ मुस्कुराते रहते हैं. करवाचौथ की शुभकामनाएं’

शिखर बोले और इंतजार नहीं कर सकता


इस करवाचौथ पर शिखर धवन ने अपनी पत्नी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘आप दूर हैं फिर भी मेरे करीब हैं आपको देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. लव यू लॉट्स आइशा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *