नई दिल्लीः अयोध्या ( Ayodhya) में विवादित भूमि पर फैसले की आस जोह रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme court) अयोध्या ( Ayodhya) विवाद मामले पर कल सुबह यानि की शनिवार को सुबह 10: 30 बजे फैसला सुनाने वाली है. बता दें कि अयोध्या मामले( Ayodhya case) के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Minister) ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. गृह मंत्रालय (Home Minister) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक सामान्य सलाह दी गई है.

रामविलास वेदांती ने की देशवासियों से अपील
अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में फैसले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि न्यास बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य रामविलास वेदांती ने देशवासियों से अपील की है कि कोर्ट का जो भी फैसला आए. सभी उसका सम्मान करें, क्योंकि ये किसी की हार या जीत नहीं है. उधर, इंडिया इस्लामिक सेन्टर के अध्यक्ष शिराजुद्दीन कुरैशी ने कहा है कि सभी अदालत पर भरोसा रखें.
छावनी में तब्दील हुई अयोध्या
वहीं अयोध्या पर आने वाले संभावित फैसले को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सार्वजिनक और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है. अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा और पुलिसबल को तैनात किया गया है. किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए यूपी पुलिस और सैन्य बलों को पूरे क्षेत्र में तैनात किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने की देशवासियों से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Ayodhya) ने केंद्रीय मंत्रियों से अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर बयानबाजी से बचने की अपील की थी. 27 अक्टूबर को ‘मन की बात’ (Man Ki Bat) कार्यक्रम में भी उन्होंने 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए फैसले के वक्त की परिस्थितियों को भी याद किया था. उन्होंने बताया कि कैसे एकजुट आवाज से देश को मजबूती मिलती है.
