गाजियाबाद: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए बवाल को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं. रविवार की शाम हुए इश बवाल में कई छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हुए हैं. इन घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है. इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. मामले में शामिल लोगों की पहचान के लिए टीम गठित की गई है. इसी बीच हिंदू रक्षा दल नाम के एक संगठन ने इस हिंसा की जिम्मेदारी ली है. हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि, रविवार को हुई हिंसा में उनके कार्यकर्ता शामिल थे.
जारी किया वीडियो
हिंदू रक्षा दल नाम के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने इस मामले में एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि, जेएनयू में देश विरोधी गतिविधयांं होती है जो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी इसलिए उनके कार्यकर्ताओं ने ऐसे छात्रों की पिटाई की थी. उन्होंने कह कि, अगर कोई भी देश विरोधी काम करेगा देश के खिलाफ साजिश करेगा तो उसका यही हाल होगा. ऐसा हुआ तो बाकी यूनिवर्सिटी में भी यही हाल कराएंगे.
फेमस होने के लिए हो सकता है दावा
हालांकि, पिंकी चौधरी का ये दावा फेमस होने के लिए भी हो सकता है. ये टीआरपी गेम भी हो सकता है. बता दं कि, पिंकी चौधरी और इसके कार्यकरताओं ने पहले अरविंद केजरीवाल के आफिस पर पथराव किया था. इसके अलावा वो कई मामलों में जेल भी जा चुका है.
