80 साल का बूढ़ा लगा रहा था 16 साल की लड़की की बोली, अचानक हुआ

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : झारखंड के पिस्का नगड़ी क्षेत्र की 16 साल की एक लड़की की उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुलेआम बोली लग रही थी. बोली लगाने वालों में 20 साल के युवक से लेकर 80 साल तक के बूढ़े शामिल थे. लेकिन समय रहते पुलिस को भनक लग गई. पुलिस पहुंची और रांची की मानव तस्कर कलावती सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बुलंदशहर की अहमदगढ़ पुलिस ने लड़की को महिला सेल में रखा है. पुलिस उसके परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है.

लड़की की मां का एक साल पहले हुआ निधन

अहमदगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव के मुताबिक लड़की ने बताया कि उसकी मां का एक साल पहले निधन हो गया है. उसकी सौतेली मां ने उसे उसी के गांव की रहने वाली मानव तस्कर कलावती के पास 50 हजार रुपए में बेच दिया था. इसके बाद कलावती उसे बेचने के लिए बुलंदशहर ले आई. थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें कलावती और एक अन्य महिला के अलावा यूपी के खुर्जा निवासी राजेश, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गंगाहरी निवासी जीतेंद्र व इंद्रसिंह, अहमदगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महेंद्र शामिल हैं.

80 हजार रुपए तक की बोली

नाबालिग को बेचने के मामले में अहमदगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. यूपी पुलिस के मुताबिक मानव तस्कर कलावती नाबालिग लड़की को लेकर नौरंगाबाद निवासी महेंद्र के घर पहुंची थी. वहां से आसपास के लोगों को लड़की की बोली लगाने के लिए बुलाया गया. कुछ ही देर में वहां मासूम के खरीदारों की भीड़ लग गई. इनमें 20 साल के युवक से लेकर 80 साल तक के बूढ़े शामिल थे. बोली लगाने से पहले लोग उसे छू-छू कर देख रहे थे और लड़की रो रही थी. 50 हजार रुपए से बोली शुरू हुई और यह बढ़कर 80 हजार रुपए तक पहुंच गई. लेकिन तब तक पुलिस वहां पहुंच गई और उसे बचा लिया. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 12 हजार रुपए भी बरामद किया है.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *