लखनऊ: समाजवादी पार्टी सरकार के समय अक्शर खबरें आती थी कि, अखिलेश सरकार एक जाति विशेष के अधिकारियों पर मेहरबान है. ज्यादातर थानों में यादव विरादरी के दरोगा हैं. और तो और यादव एसडीम अधिकारियों की वायरल होने वाली लिस्ट भी अखिलेश सरकार पर तोहमत थी. बिगड़ी कानून व्यवस्था में यादव थानेदारों पर सरकार की मेहरबानी होने का आरोप भी लगता था. इधर उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक कई घटनाओं से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेर लिया.
अखिलेश बोले ‘अब क्यों हैं जंगलराज’
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि, हमारी सरकार में कहा जाता था कि, ज्यादातर अधिकारी यादव हैं इसलिए वो काम नहीं करते लेकिन अब इस सरकार में तो यादव अधिकारी ज्यादा नहीं है फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब क्यों हैं अब तो कोर्ट कचहरी में दिनदहाड़े अध्यक्ष मारी जा रही हैं
राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव
आगरा में बार काउंसिल की पहली महिला चेयरमैन की हत्या समेत तमाम मुद्दों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक से भी मिले. अपने ज्ञापन में अखिलेश यादव में ने राज्यपाल महोदय से हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने कहा कि, सरकार जाति धर्म देखकर काम कर रही हैं.
आजम खान को जानबूझकर परेशान कर रही सरकार
कानून व्यवस्था से इतर अखिलेश यादव ने सपा सांसद आजम खान को परेशान करने का मुद्दा भी उठाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि, चुनाव से लेकर अबतक आजम खान पर एक के बाद एक झूठे मुकदमें किए जा रहे हैं. उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.
बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल पर फेंका जूता…वीडियो Exclusive
