मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में लगता है खास मेला, दूर होते हैं भक्तों के दर्द

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर
अपना उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति को हिन्दू धर्म का मुख्य पर्व माना जाता है. इस पर्व का पूरे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें दिन को पड़ता है. इस साल इस पर्व को 15 जनवरी, 2020 को मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति के दिन से प्रयागराज संगम में प्रत्येक वर्ष एक माह तक मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम नहाने आते हैं. आइए जानते है इस दिन लोग संगम क्यों नहाते हैं.

संगम नहाने का पर्व
इस दिन प्रयागराज संगम में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी होती है. इस दिन प्रातःकाल से लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए गंगा में डुबकी लगाते हैं. इस दिन गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में महिला पुरुष और बच्चों की भारी संख्या में भीड़ होती है. जिसके लिए प्रशासन के द्वारा विशेष प्रबंध किये जाते हैं. लोगों की मान्यता है कि इस दिन प्रयागराज संगम में स्नान करने से सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख-शातिं आती है.

संगम घाटों पर आस्था का सैलाब
इस दिन प्रयागराज में संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ता ही जाता है. चारों ओर मेले में आस्था से मगन श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए दिखाई देते हैं. संगम पर बने घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा होता है. इस दिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला और पुरुष संगम में स्नान करने आते हैं. इस पर्व पर नागा बाबाओं का सैलाब भी उमड़ा होता है. जिनके लिए अलग घाटों का इंतजाम किया जाता है जहां वे पूरी आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाते हैं.

घाटों पर बरसता है अमृत
मकर संक्रांति के इस पर्व पर प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा रहता है. इस दिन गंगा स्नान के लिए लोग कड़ाके की ठंड में संगम पर बने घाटों पर जाकर गंगा मे डुबकी लगाते हैं. संगम नहाने आए श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए जाते हैं. जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके.

सुरक्षा व्यवस्था
मकर संक्रांति के इस दिन से प्रयागराज में संगम पर प्रत्येक वर्ष एक माह तक मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम नहाने को आते हैं. जिसके लिए प्रसाशन पहले से ही कड़े इंतजाम करने में जुट जाता है. इस मेले में पुलिस की कड़ी सुरक्षा होती है, जगह-जगह पर पुलिस बूथ होते है. पुलिस और पुलिस के अधिकारी मेले में घूम-घूमकर लोगों और उनके सामान को चेक करते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *