बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार (18 अप्रैल) को यूपी की 8 सीटों पर डाले गए. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए, लेकिन बुंलदशहर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. बुलंदशहर के शिकारपुर में एक मतदाता ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के बाद अपनी उंगली को ही काट लिया है.
कहीं मोदी को रोकने के लिए तो गठबंधन में शामिल नहीं हुए राहुल, जानिए क्या है प्लानिंग
किसी और पार्टी को दे दिया वोट
दरअसल, बताया जा रहा है कि शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर हुलासपुर का रहने वाला युवक पवन कुमार, जिसने अपने हाथ की एक अंगुली को सिर्फ इसीलिए काट दिया, क्योंकि गलती से इस अंगुली से बीएसपी की जगह बीजेपी को वोट कर दिया.
घर लौटने पर महसूस हुई गलती
वोटिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के बाद जब युवक घर पहुंचा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने गंडासे को उठाया और अपनी ही उंगली को काट डाला. घर में युवक की कटी उंगली देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर उसे छुट्टी दे दी है.
बीएसपी के लिए समर्पित है जीवन
युवक के भाई ने बताया कि उत्सुकता में लीन वोटर ने गलती से बीजेपी के सामने वाला बटन दबा दिया. जब उसे इस गलती का एहसास हुआ तो उसने अपनी अंगुली को इस तरह काट लिया कि उसके दो टुकड़े हो गए. उन्होंने बताया कि बसपा और मायावती ने उनके लिए कई सारे काम किए हैं, जो उन्हें उसी पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करता है.
बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल पर फेंका जूता…वीडियो Exclusive
